नैनीताल । नगर के मल्लीताल स्थित राजभवन रोड से एक युवक शराब के नशे में गिरकर न्यू पालिका बाजार जा पहुुंचा। घायल को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को एक युवक राजभवन रोड पर नशे की हालत में संभलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे गिर गया। सडक़ से गिरकर लुडक़ते हुए वह लगभग 30 फिट नीचे पालिका बाजार पहुंच गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदार मुनीब रहमान ने अन्य लोगों की मदद से उसको बाइक से अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि शेरवानी क्षेत्र निवासी अनूप राज को उपचार दिया जा रहा है साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।