ऑल सेंट्स कॉलेज की कक्षा 10की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने एक साहसिक उपलब्धि हासिल कर अपना ही नही बल्कि अपने विद्यालय व अपने राज्य का नाम रोशन किया है।
हमेशा से ही पर्वतारोहण के प्रति सजग एवं जुझारू रही आकांक्षा ने महज सोलह साल की उम्र में Imja Tse-Spring expedition के तहत 6189मी ऊंचाई वाला आइलैंड पीक जिसे की ईमजा से नाम से भी जाना जाता है फतेह किया। 18 अप्रिल को आरंभ हुए इस ट्रैक में उन्हे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन मुश्किलों से आकांक्षा के होसलों मे कोई कमी नही आने दी और 29 अप्रिल की सुबह साढ़े आठ बजे उन्होंने इस पर्वत की चोटी पर झंडा लहराया।
16दिन तक चले इस अभियान में आकांक्षा व उनके दल ने एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित कई सारे मनोरम स्थान भी देखने मिले। उनकी यात्रा की शुरूआत ही दुनिया के सबसे खतरनाक माने जाने वाले 2300मी ऊंचाई पर स्थित लुकला के एडमंड हिलेरी एयरपोर्ट से हुई। ईमजा से की चोटी तक पहुँचते पहुँचते उनका दल वह नामचे बाजार (3400मी), कुंभू वेली, चुकुंग वेली, एवरेस्ट बेस कैंप (5361), काला पत्थर (5500मी) जगहों से होते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचा।
इस दौरान उन्होंने बौद्ध धर्म की अनेक परंपराओं को भी जाना।
आकांक्षा का इस चोटी को चढ़ाई करने का मकसद एवरेस्ट फतेह करने के अपने ध्येय को हासिल करने की तैयारी करना है। इस चोटी को भी इसलिए ही चुना गया क्योंकि इस चोटी इसकी चढ़ाई को एवरेस्ट के समान ही दुर्गम माना गया है।
आकांक्षा की इस उपलब्धि के लिए ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने हर्ष जाहिर किया है और साथ ही आकांक्षा को अपने लक्ष्य के प्रति सदैव ही
सजग रहने का आशीर्वाद दिया व उनके मंगल भविष्य की कामना की ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page