नैनीताल । दोपहिया वाहनों से लेकब्रिज चुंगी के नाम पर 100 रुपए वसूले जाने का भारी विरोध के बाद नगर पालिका बैक फुट में आ गई है और फिलहाल दोपहिया वाहनों से टैक्स वसूली रोक दी है । इस मामले की जानकारी मिलने पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भी कड़ा रुख अपनाया था और मामले की जांच करने व पालिका से टैक्स वसूली रोकने को कहा था ।
ALSO READ: नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना
नगर पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने कहा कि वर्तमान में वे शहर में नहीं हैं । उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे मामले की जानकारी मिली उन्होंने पालिका के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि फिलहाल वह तीनों टोल पोस्टों में दोपहियां वाहनों से शुल्क न वसूलें। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार (आज)पालिका आकर मामले में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी। बताया कि दुपहिया वाहनों से शुल्क वसूली का प्रस्ताव गजट में प्रकाशित हो चुका है ।


