नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, नैनीताल के सभागार में लोकपर्व ‘हरेला’ धूमधाम से मनाया गया।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्व के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हरियाली, सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा प्रतीक है। भौगोलिक दृष्टि से इस दिन का विशेष महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि आज से दिन बड़े होने लगते हैं और सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है, जिससे प्रकृति में एक नया संचार होता है और इस पर्व की महत्ता स्वतः ही और अधिक बढ़ जाती है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का सफल संचालन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सौरव अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे, जिनमें वरिष्ठ अधिवक्ता एम.सी. काण्डपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती पुष्पा जोशी, श्रीमती मीना बिष्ट, सी.एस. जोशी, शुभ्र रस्तोगी, अनिल जोशी, दीप चन्द्र जोशी, संजय भट्ट, तपन सिंह, डी.के. जोशी, विजय सिंह पाल, दीपा आर्या, श्रीमती देविका तिवारी, कौशल शाह, कुर्बान अली, कांति शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
सभी ने एक-दूसरे को पारंपरिक लोकपर्व हरेला की बधाई देते हुए पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।


