खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।
​उत्तराखंड के राज्यपाल और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के हस्ताक्षरों से द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत प्रोफेसर दीवान सिंह रावत को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति पद पर सेवा विस्तार दिया गया है। प्रो. रावत का वर्तमान 3 वर्ष का कार्यकाल आगामी 20 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा था। राजभवन द्वारा जारी निर्देशानुसार, विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की चयन प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है, जिसमें कुछ समय लगने की संभावना को देखते हुए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

​उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा-12 की उपधारा-(10) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने प्रो. दीवान सिंह रावत को 21 जुलाई, 2026 से अगले छह महीने अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर पुनः नियुक्त किया है।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

 

इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा सचिव, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

You cannot copy content of this page