खबर शेयर करें 👉

पूर्व अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल अनुपम कबड्वाल ने नगर पालिका परिषद, नैनीताल के दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, आम जनता के हित में इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

अनुपम कबड्वाल ने कहा कि पालिका के इस निर्णय से हाईकोर्ट, मंडल व जिला मुख्यालय,कु.वि.वि. मुख्यालय आदि कई सरकारी आफिसों के मुख्यालय वाले शहर की छवि ही खराब नहीं हो रही है बल्कि पालिका के इस निर्णय से छात्र, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, होटलों में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों व आम मध्यम वर्ग पर सीधे असर पड़ रहा है तथा पालिका के इस निर्णय से पर्यटन गतिविधियों को भी नुकसान होगा।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

अनुपम कबड्वाल ने कहा कि पालिका का यह कहना कि नैनीताल जिले यू के 04 वालों से शुल्क नहीं लिया जायेगा तो इसी जिले के अन्तर्गत आने वाले रामनगर यू के 19 वाले अपने ही जिले में बाहरी हो गए। पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कहा कि पालिका पहले ही पार्किंग व टोल शुल्क में काफी बढ़ोत्तरी करके जनभावनाओं को नजर अंदाज कर चुकी है तथा
पालिका शहर हित में इस निर्णय को तुरंत वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

You cannot copy content of this page