खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा आपदा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ALSO READ:  रामगाढ़ पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री: 20 जुलाई तक लगा प्रतिबंध, जानें क्या है नया रूट डायवर्जन प्लान

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि कोई अत्यंत आवश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें। उन्होंने लोगों से नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग 24 घंटे सतर्क रहें तथा किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें। जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी आपात स्थिति अथवा दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

You missed

You cannot copy content of this page