खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल के समीपवर्ती सौड़  क्षेत्र में घरेलू कार्य करने के दौरान बुजुर्ग महिला सीढ़ियों से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।  महिला के सिर पर गंभीर चोट आ है। महिला को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सौड़ बासी निवासी नंदी देवी (65) बुधवार सुबह घर पर काम कर रही थी। सीढियों से उतरने के दौरान वह अनियंत्रित होकर सिर के बल नीचे गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। जिसके बाद परिजन उसको निजी वाहन से  तत्काल राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल ले आये।  जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

You missed

You cannot copy content of this page