खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत्त कर्नल पूरन सिंह रौतेला का मंगलवार की शाम नोयडा के एक अस्पताल में निधन हो गया ।  उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर लाया गया और दोपहर बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया । वे करीब 78 वर्ष के थे ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

 

   कर्नल स्व.पूरन रौतेला के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते थे और हल्द्वानी व रुद्रपुर के विभिन्न संस्थानों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराते थे । वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं ।
उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।
ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

You missed

You cannot copy content of this page