नैनीताल। आशीर्वाद वूमेन क्लब द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिगड़ी घुग्घू में बच्चों को स्कूल यूनिफार्म के स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी व प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।
इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल मौजूद रही। कार्यक्रम के प्रारंभमें बच्चों के द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना तथा विभिन्न प्रकार के कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर 6 से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बच्चों की प्रतियोगिता करवाई गई, विज्ञान मॉडल स्थिर और क्रियाशील दोनों ही बनवाए गए थे। निर्णायक की भूमिका सुश्री रेखा त्रिवेदी तथा श्रीमती गीता रावत के द्वारा निभाई। विद्यालय के छात्र पीयूष कक्षा 6 ने पवन ऊर्जा परियोजना में तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि करण सिंह शाही कक्षा 8 ने स्मार्ट सिटी तथा शंकर कक्षा 7 ने वाटर फिल्टर मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं अर्जुन कक्षा 7 ने बहुभुज आकृतियां बैंकर्स ऑफ साइंस तथा ज्वालामुखी जैसे क्रियाशील आकर्षक मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व आशीर्वाद कलब के सभी सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य और व सहायक अध्यापकों ने भी उनका स्वागत किया गया।


