खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नैनीताल में 22 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे “विंटर कार्निवाल का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है । इस हेतु फ्लैट मैदान में आकर्षक मंच बनाया जा रहा है ।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन),  नैनीताल विवेक राय ने बताया कि विंटर कार्निवाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर विविध सांस्कृतिक, पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्निवाल के अंतर्गत सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक,  लाइट एंड साउंड शो सहित अनेक आकर्षण आमजन एवं पर्यटकों के लिए केंद्र बिंदु रहेंगे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। विंटर कार्निवाल–2025 से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रशासन द्वारा आमजन एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता कर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

You missed

You cannot copy content of this page