खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । लोक निर्माण विभाग,नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ कुमाऊं मंडल के रविवार को हल्द्वानी में हुए अधिवेशन में ललित मोहन शर्मा को अध्यक्ष व हिमांशु पांडे को महामंत्री चुना गया ।

राजकीय वाहन चालक संघ,लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष संग्राम सिंह, पेंशनर्स परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश तिवारी व विशेष आमंत्रित सदस्य के डी पोखरिया की देखरेख में हुए चुनाव में आम सहमति से नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी चुनी गई ।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

नई कार्यकारिणी में नन्दकिशोर जोशी को संरक्षक, ललित मोहन शर्मा को अध्यक्ष, महेश चंद्र टम्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूप चन्द्र को उपाध्यक्ष, हिमांशु पांडे को महामंत्री, गोधन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया ।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

अधिवेशन में पूरन सिंह अनरिया,लाल सिंह,भैसोड़ा, बालीराम, राजेन्द्र प्रसाद जोशी,नन्दन मेहरा सहित कुमाऊँ के विभिन्न क्षेत्रों से आये कर्मचारी शामिल थे । अधिवेशन में नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की समस्याओं पर गहन चिंतन हुआ और उनके समाधान के लिये एकजुट होने की अपील की गई ।

You missed

You cannot copy content of this page