खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  श्री राम सेवक सभा ने अपनी पूर्व परम्परा के मुताबिक पूस मास के पहले रविवार को आज बैठकी होली का आयोजन किया ।
 श्रीराम सेवक सभा भवन में आयोजित बैठकी होली का शुभारम्भ विधायक सरिता आर्य,पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम, रामसेवक सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, सभा के अध्यक्ष मनोज साह,मगसचिव जगदीश बवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
  जिसके बाद शास्त्रीय गायन में होल्यारों ने राग भैरवी,पहाड़ी आदि में भक्ति आधारित होली गायन किया । जिन्हें निर्वाण की होली कहा जाता है ।  यह होली केवल गायन और ठुमरी के साथ होती है।
   इस अवसर पर श्रीराम सेवक सभा के उपसचिव राजेंद्र बिष्ट, प्रबंधक बिमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह,राजेंद्र लाल साह गिरीश जोशी, गोविंद सिंह,ललित साह, डॉ रेखा साह,सुषमा डंडरियाल,हरीश राणा, अमर साह मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया ।
 शास्त्रीय संगीत आधारित बैठकी होली गायकों में नरेश चम्याल,सतीश पांडे,अजय कुमार, मनोज पांडे,रक्षित साह,नवीन बेगाना, सतीश पांडे, अजय कुमार,गिरीश भट्ट,संजू,प्रकाश भट्ट, नीरज सती,राहुल जोशी मुख्य थे।
ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page