खबर शेयर करें 👉

डॉ. निशा व डॉ. गौरव कुमार का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन ।

नैनीताल । इतिहास विभाग के दो शोध छात्रों का लोक सेवा आयोग से इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर कूटा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

इतिहास विभाग की शोध छात्रा डॉ.निशा तथा शोध छात्र डॉ.गौरव कुमार का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के लिए हुआ है। डॉ.निशा ने अपना शोध कार्य प्रो.सावित्री कैड़ा जंतवाल के निर्देशन में किया है तथा वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय मांसी में कार्यरत है ।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

जबकि डॉ.गौरव कुमार ने डॉ.रितेश साह के दिशा निर्देशन में शोध पूर्ण किया है । इन दोनों की उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तीवारी तथा महासचिव डॉ विजय कुमार ने हर्ष व्यक्त किया तथा बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

 

इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.संजय घिल्डियाल, प्रो.सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो.संजय टम्टा , डॉ.रितेश साह ,डॉ.शिवानी रावत समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.ज्योति जोशी ने भी बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

You missed

You cannot copy content of this page