खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग और भीमताल ब्लॉक का व्यापक दौरा कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा महरोडा, बगड़ मल्ला और बगड़ तल्ला में आयोजित बैठकों के दौरान डॉ. आर्य के साथ किसान मोर्चा के नेता लाल सिंह बिष्ट भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के महामंत्री नीरज बिष्ट (गुग्गु सिंगडी) सहित स्थानीय ग्रामीणों—भास्कर, राजू आर्या, बालम आर्या, मदन त्रिपाठी, पूर्व बूथ अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी, यशपाल मेहरा और नीरज गंगोला आदि से भेंट की। डॉ. आर्य ने उपस्थित जनसमूह को केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

 

​इसके पश्चात डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सुदूरवर्ती क्षेत्र पंगूट पहुंचकर भी जनसंपर्क अभियान चलाया। वहां उन्होंने स्थानीय निवासी हरीश जोशी, नंदन बुधलाकोटी सहित अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और सरकार की नीतियों पर चर्चा की।

 

 

इस अवसर पर डॉ. आर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम काल रहे हैं। ‘अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत’ और ‘जन-धन से जन-विश्वास’ के संकल्प के साथ आज देश विकास और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

 

 

​इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानसेवक के रूप में 12 वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बूथ संख्या 149 (बगड़ मरोड़ा) स्थित हनुमान मंदिर में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना के साथ भव्य हवन-यज्ञ किया गया। नेताओं ने जोर देकर कहा कि  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के विशेष लगाव के चलते उत्तराखंड में विकास, पर्यटन, कनेक्टिविटी और जनकल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं, जिससे हमारी देवभूमि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

You missed

You cannot copy content of this page