खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में बुधवार को  ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग  किया।

 

   प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का शुभारंभ में प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उप प्रधानाचार्य प्रवीन सती,डॉ रेनू,ब्लॉक समन्वय अजय कुमार,महिला समन्वयक कंचन रावत ने किया ।
   प्रतियोगिता के तीनों ही वर्गों में  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का दबदबा रहा  । जनपद स्तर के लिए 6 टीमों का चयन हुआ है । जिसमें अंडर-19 बॉयज, अंडर-19 गर्ल्स, अंडर- 17 बॉयज, अंडर 17 गर्ल्स,अंडर 14 बॉयज, अंडर 14 गर्ल्स शामिल हैं  । प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता ने बताया कि चयनित बच्चों का 2 महीने का कैंप निःशुल्क लगाया जाएगा। इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता को कराने में कोच विनोद कनारी व मनीष मौर्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।  इस अवसर पर आलोक कुमार, प्रवीण सती, आलोक,गोविंद, श्रीमती मुक्ता, माधव सिंह, मनीष, चंद्र प्रकाश, शाहनवाज,गीतिका,निशा, मीनाक्षी,महेश, सागर, नीलम, मनोज, नवीन पाठक आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page