खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाव चालकों ने झील में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

 

 

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

ALSO READ:  देवशयनी एकादशी (तुलसी एकादशी), तिथि,मुहूर्त एवं महत्व, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

 

 

पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

You missed

You cannot copy content of this page