नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं का सघन दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान डॉ. आर्य ने ग्राम सभा बोहरा गांव और नाईसीला का भ्रमण किया, जहाँ ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बोहरा गांव में ग्राम प्रधान और महिला मोर्चा द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. आर्य ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नाईसीला और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया और विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

इस व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत डॉ. आर्य ने भीमताल क्षेत्र के बाना और पापड़ी गांवों का भी दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों, चर्च से जुड़े प्रबुद्ध जनों और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी, हिमांशु पांडे, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता टम्टा, बूथ अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, प्रताप सिंह नगरकोटी, नाईसीला की ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान चम्पा बिष्ट सहित सचिन वर्मा, बिंदु गुणवंत, हरीश उप्रेती, निश्चल चर्च मान, फिरोज नायक राजा, सोनू नंदिता भट्ट, सोनू डेनियल, बिजोफ फैक, हयाद सिंह, प्रेम सिंह और सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


