नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए बीएससी प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग) में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संजय पन्त ने बताया कि प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल विद्यार्थियों के डेटा संशोधन (करेक्शन) के लिए 13 एवं 14 जुलाई, 2026 को खोला गया है। जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन करना है, वे निर्धारित तिथियों के भीतर पोर्टल पर आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
सूचना -:

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई, 2026 को अभ्यर्थियों की वरीयता सूची (मेरिट/प्रेफ़रेंस लिस्ट) जारी की जाएगी। इसके उपरांत 17 जुलाई, 2026 से बीएससी प्रथम सेमेस्टर (गणित एवं जीव विज्ञान वर्ग) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी।
विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संजय पन्त ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में अपने आवेदन का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करने की अपील की है।


