बेतालघाट । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के कई गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया।

गुरुवार को उन्होंने नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत शक्ति केन्द्र भतरौजखान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। साथ ही भतरौजखान क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया। भतरौजखान की बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक हरीश भट्ट, मंडल महामंत्री मनोज पडलिया, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन आर्य, बूथ अध्यक्ष कुमारी गंगा पलड़िया, दीप चन्द्र आर्य, हरीश तिवारी व पनी राम (तोराड) सहित राजेन्द्र चौधरी, मोहन जोशी, तारा दत्त, बालकृष्ण पंत, आनंद राम कालाखेत, भवानी राम, विरेन्द्र कुमार, जगदीश शर्मा, पंकज पंत, दिनेश पाठक, प्रेम प्रकाश आर्य, लक्ष्मण सिंह और केशव दत्त जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बेतालघाट ब्लॉक के नौघर और तौराड गांवों में भी बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में स्थानीय ग्रामीणों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नौघर में आयोजित बैठक में नंदन किशोर, सतीश, हरीश चंद्र, जानकी लोहिया, पनुली देवी, ममता देवी, हेमा देवी और ललित मोहन मौजूद रहे। वहीं, तौराड की बैठक में मोतिमा देवी, राजेंद्र कुमार, नंद राम, महेश चन्द्र, दीप चन्द्र, खष्टी देवी, बीना देवी, रीता देवी, कविता और भगवती देवी उपस्थित रहीं, जहां क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सांगठनिक विषयों पर चर्चा की गई।

दौरे के अगले चरण में बेतालघाट मंडल के हल्यानी शक्ति केंद्र की बैठक श्री दीवान राम की अध्यक्षता में अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। डॉ. भुवन चंद्र आर्य की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में बूथ स्तर के प्रबंधन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान दिनकोट के बूथ अध्यक्ष बाला दत्त, दुग्ध समिति के सचिव पूरन चंद मेहरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चंद्र आर्य, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जानकी लोहिया, प्रेम प्रकाश, नवीन सिंह, जीवन्ति आर्या, जीवन सिंह और गीता देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन बैठकों में कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


