खबर शेयर करें 👉

बेतालघाट। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं का सघन दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा सीम, सिल्टोना गरदयोली, कफल्टा, बारगल और ब्यासी में स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। डॉ. आर्य ने केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और ग्रामीणों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान पूर्व प्रधान नारायण सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, पूजा बिष्ट, किशन राम आर्य, किरन नेगी, दीपा बिष्ट, सुरेश दुर्गापाल, रमेश जोशी, विरेन्द्र सिंह, भुवन पांडे सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

 


​ जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ब्यासी और डोबा ग्राम सभा भी पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

 

 

 

डोबा ग्राम सभा में ग्राम प्रधान हरेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र, नंदन, कुंदन सिंह, किशन राम और भोपाल सहित कई ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। डॉ. आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ALSO READ:  भवाली मस्जिद तिराहे के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी,दो लोग घायल ।

​ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सभा छडा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय निवासियों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधान दीपा बिष्ट, रेखा बिष्ट, ममता बिष्ट, कलावती बिष्ट, शोभा बिष्ट, सीमा बिष्ट, चंदन सिंह और पूरन सिंह सहित कई मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page