नैनीताल  ।  उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 85 वें जन्मदिवस के अवसर पर नैनीताल में सेवा और सामाजिक समर्पण पर आधारित  विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पाषाण देवी मंदिर में भगत सिंह कोश्यारी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना हेतु पूजा की गई । इसके पश्चात शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को  मिष्ठान वितरण किया गया । साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बी.डी. पांडे अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किये ।

ALSO READ:  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी कुमाऊं विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि । राष्ट्रपति भवन ने की आधिकारिक पुष्टि ।

यह आयोजन कामेश्वर प्रसाद काला व नितिन कार्की (मंडल अध्यक्ष, नैनीताल) के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इस दौरान  विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार आर्य, मंडल मंत्री विकास जोशी, कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष मनोज पंत, युवराज सिंह करायत, पूर्व सभासद श्याम सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री रितुल कुमार, राहुल नेगी,  अतुल पाल,  मनोज पवार,  विकास जोशी,  गौरव हार्पर, मयंक सिराला,  बी डी पांडे अस्पताल की  चिकित्सक डा. द्रौपदी गर्ब्याल, डा. महिमन सिंह दुग्ताल, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना मेहरा, दीपिका बिनवाल, सुमन माहौरी, शैलेश सिंह बिष्ट, इंद्र कुमार जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में हाईकोर्ट का सख्त रुख । सरकार से 20 नवम्बर से पूर्व अदालत के आदेशों के पालन की रिपोर्ट मांगी ।

 

Ad Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page