खबर शेयर करें 👉

वीडियो-: नैनीताल शहर के कुछ हिस्सों में बारिश ।

नैनीताल । राज्य मौसम केंद्र देहरादून ने इस हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है । ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक इस हफ्ते राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है ।

इधर नैनीताल  के कुछ हिस्सों में मंगलवार की दोपहर में कुछ देर के लिये तेज बारिश हुई ।  यहां तल्लीताल,भवाली रोड, माल रोड सहित कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई । किन्तु मल्लीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई ।

ALSO READ:  नैनी झील में मिला मल्लीताल निवासी एक युवक का शव, परिजनों ने की शव की शिनाख्त ।

यहां अपरान्ह तक मौसम खराब बना हुआ है और पहाड़ियों में कोहरा छाया हुआ है ।

यहां तीन बजे बाद पुनः तेज बारिश हुई । जिससे स्कूली बच्चों को भीगते हुये स्कूल से लौटना पड़ा । साथ ही यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

ALSO READ:  नैनी झील में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस कर रही है शिनाख्त के प्रयास ।

 

 

 

You cannot copy content of this page