नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में विधायक सरिता आर्या भी मौजूद थी। भाजपा द्वारा उत्तराखंड में चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के सफल संचालन करने के लिए संयोजक व सहसंयोजक नामित किए गए। नैनीताल मंडल के 70 बूथों के सभी बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को माइक्रो डोनेशन के तहत 20-20 लोगों से माइक्रो डोनेशन करवाना है। जिसमें माइक्रो डोनेशन को सफल बनाने के लिए संयोजक उमेश गढ़िया , नितिन कार्की , दया किशन पोखरिया व सह संयोजक लाल सिंह बिष्ट ,अरुण कुमार, मोहित लाल शाह नामित हुए । इस मौके पर वह बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया ,वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, सभासद मोहन नेगी कैलाश रौतेला  गजाला कमाल, अरविंद पडियार, शिवांशु जोशी,  अशोक तिवारी ,सुंदर सिंह बिष्ट, जगमोहन बिष्ट , लीला भट्ट , दया बिष्ट, विवेक वर्मा ,अरुण कुमार, रचित तिवारी , केएल आर्य, संतोष कुमार सलमान जाफरी , हरीश राणा, लाल सिंह बिष्ट ,हेमलता पांडे ,उमेश भट्ट प्रमोद सुयाल, विकी राठौर, रचित तिवारी, प्रकाश आर्य, , उमेश गढ़िया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page