खबर शेयर करें 👉

डबल्स में हल्द्वानी के रजत सती व सहर्ष पांडे बने विजेता ।

नैनीताल । न्यू क्लब मल्लीताल में खेली गई तीन द्विवसीय मेजर आशीष साह लॉन टेनिस कुमाऊं कप टूर्नामेंट रविवार को सम्पन्न हो गया ।

    इस टूर्नामेंट के एकल ओपन वर्ग में रामनगर के मानस तिवारी विजेता व हल्द्वानी के रजत सती उप विजेता रहे। ओपन डबल कैटेगरी में हल्द्वानी के रजत सती व सहर्ष पांडे की जोड़ी ने रामनगर के मानस तिवारी व सुमित तिवारी को पराजित किया । 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की एकल प्रतियोगिता में पुलकित ने वीरेंद्र साह को हराया । इसी वर्ग के डबल कैटेगरी में असीम बेग व देवेंद्र बिष्ट की जोड़ी ने शिवराज सिंह व वीरेंद्र साह की जोड़ी को हराया ।
 40 वर्ष से अधिक उम्र की कैटेगरी में हल्द्वानी के देवेंद्र बिष्ट ने रामनगर के सुमित तिवारी को पराजित किया । इस वर्ग के डबल्स में नैनीताल के भाष्कर साह व अमर जगाती की जोड़ी ने रुद्रपुर के असीम बेग व रितेश शर्मा की जोड़ी को पराजित किया ।
  50 वर्ष से अधिक उम्र की एकल प्रतियोगिता में रुद्रपुर के राजेश कुमार ने नैनीताल के राजेन्द्र अधिकारी को हराया । इस आयु वर्ग के डबल्स में रुद्रपुर के डॉ. राजेश शर्मा व राजेश कुमार की जोड़ी ने रामनगर के  ललित जोशी व कमल सती को हराया ।
 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल प्रतियोगिता में हल्द्वानी के हरीश प्रसाद ने चुनाखान के डी एस रावत को हराया । डबल्स में हल्द्वानी के हेम पांडे व हरीश प्रसाद ने चुनाखान के डी एस रावत व चंपावत के मेजर राजेन्द्र की जोड़ी को हराया ।
  टूर्नामेंट के पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित गोयल थे । समारोह का संचालन घनश्याम लाल साह ने किया ।
इस मौके पर आयोजक सचिव अमर जगाती, तकनीकी निदेशक घनश्याम लाल साह, न्यू क्लब के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, सचिव रितेश साह, योगेश साह,डॉ. मनोज बिष्ट,डॉ. संजय घिल्डियाल, कुंदन बिष्ट, डी एल साह, एच.सिंघल, श्रेण्या सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे ।
ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

You missed

You cannot copy content of this page