नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल (आज) नैनीताल आ रहे हैं। इधर देर रात्रि जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अब नैनीताल नहीं आयेंगे । वे हल्द्वानी आयेंगे ।

प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे तथा हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 0ल1:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे।
01:05 बजे से 1:35 बजे तक वहॉं रहने के पश्चात वहॉं से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के उपरांत अपराह्न 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे। जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे तथा 02:55 बजे कार से प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।


