खबर शेयर करें 👉
नैनीताल नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने रैली में पहुंचे कांग्रेसजनों व जनता के प्रति जताया आभार ।
नैनीताल । नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने नैनीताल में 21 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हुई जनाक्रोश रैली एवं कुमाऊं कमिश्नरी घेराव की सफलता के लिये दूर दराज क्षेत्रों से आए हजारों कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
 अनुपम कबड़वाल ने कहा कि कमिश्नरी घेराव एवं जनाक्रोश रैली ने जन समस्याओं से मुंह मोड़ रही सरकार एवं तंत्र को जगाने का प्रयास किया । कहा कि इस शांतिपूर्ण रैली की खास बात यह रही कि इसमें  कांग्रेस जनों के साथ ही आम जनमानस ने भी भागीदारी की । जिसको शासन- प्रशासन ने भी महसूस किया और स्वयं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ज्ञापन लेने फांसी गधेरे में बनाये गए बेरीकेटिंग स्थल पर पहुंचे ।

You missed

You cannot copy content of this page