खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर बार सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजित की गई ।
    गोष्ठी की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता ने की। गोष्ठी की शुरुआत संविधान की शपथ लेने के साथ हुई। जिनके बाद अधिवक्ताओं द्वारा भारतीय संविधान पर विस्तृत रूप से अपने-अपने विचार रखे गये। गोष्ठी का संचालन सैय्यद नदीम खुर्शीद द्वारा किया गया। गोष्ठी में डॉ० एम० एस० पाल (वरिष्ठ अधिवक्ता), रजत मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनन्द सिंह मेर, उपाध्यक्ष, कुन्दन सिंह उपसचिव, भुवनेश जोशी,  प्रेम प्रकाश भट्ट, ललित बेलवाल, ए०डी० त्रिपाठी,  पी० एस० सोन, कैलाश तिवारी,  राम सिंह सम्मल, जयवर्धन काण्डपाल,  सौरव अधिकारी,  योगेश पचोलिया,  राजेश शर्मा,  के० के० तिवारी,  बी० एस० अधिकारी,  अतुल भट्ट सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
  इधर अन्य सरकारी कार्यालयों में भी संविधान दिवस के मौके पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान प्रदत्त कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page