नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग के निर्देशन में आयोजित जनपद स्तरीय विद्यालयी सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ फ्लैट्स खेल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया। जिसमें आज पहले दिन बालक वर्ग में अण्डर-15 व बालिका वर्ग में अंडर -17के मुकाबले खेले गए । जिसके बालक वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व बालिका वर्ग में अंडर -17 में बिन्दूखत्ता की टीम विजयी रही ।
प्रतियोगिता में आज का पहला मैच रामनगर और हल्द्वानी बालिका वर्ग में खेला गया । जिसमें हल्द्वानी की टीम 3-0 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला बालक वर्ग में रामनगर और भीमताल के मध्य खेला गया । जिसमें भीमताल बालक वर्ग की टीम ने 5-1 से विजयी रहा ।
तीसरा मैच भीमताल और रामनगर की बालिकाओं के मध्य खेला गया जिसमें भीमताल की टीम 3-0 से जीती ।
चौथा मुकाबला बालक वर्ग में हल्द्वानी और भीमताल के बीच खेला गया जिसमें भीमताल की टीम 4-0 से जीती ।
पांचवा मुकाबला बालिका वर्ग में भीमताल और हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें हल्द्वानी 2-0 से जीती ।आज का अंतिम मुकाबला बालक वर्ग में हल्द्वानी और रामनगर के बीच खेला गया । जिसमें रामनगर की टीम3-0 से विजयी रही ।
बालक वर्ग में ब्लॉक भीमताल से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की अंडर-15 की टीम ने राज्य स्तरीय सुब्रतो के लिए क्वालीफाई किया है ।
प्रतियोगिता के संयोजक भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ,नगर सभासद भगवत सिंह ,नगर पालिका सभासद रमेश प्रसाद ,जिला खेल समन्वयक राहुल पवार ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार, क्रीड़ा प्रभारी प्रकाश चंद्र ,नवीन पांडे ,हरगोविंद पाठक ,अमित कांडपाल ,गोविंद सिंह बोरा ,मनोज कुमार ,मनीष पवार ,प्रकाश गर्जोला जितेंद्र मेर, यशोदा पटवाल साह शोभ मनराल ,कंचन रावत ,पूजा बिष्ट पुष्पा दर्मवाल, भगवत मेर,जनक आदि ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कल 4 जुलाई को अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं खेली जाएगी ।


