*हरतालिका तीज को होगा महालक्ष्मी राज योग का निर्माण-*
इस बार 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज व्रत मनाया जाएगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार कई वर्षों बाद महालक्ष्मी राज योग बन रहा है। महालक्ष्मी राज योग मंगल एवं चंद्रमा के विशेष भावों में युति से बनता है।इसके अतिरिक्त इस दिन हस्त नक्षत्र सहित साध्य और शुभ योग भी बन रहे हैं। जो व्रत और पूजा के फलों को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इस दिन श्रद्धालु महिलायें भगवान भोलेनाथ माता पार्वती और भगवान श्री गणेश जी की पूजा कर सकती हैं। श्रेष्ठ मुहूर्त में की हुई पूजा अत्यधिक फल प्रदान कर सकती है। यदि सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन प्रात 5:56 बजे से प्रातः 8:31 बजे तक 2 घंटे 35 मिनट का समय सबसे श्रेष्ठ है। इस दिन सूर्यास्त तक पूजा की जा सकती है क्योंकि उदय काल में मिलने वाली तिथि यदि मध्यान्ह बाद बदल जाती है तो भी सूर्यास्त तक उसी तिथि का मान रहता है, हां कुछ लोगों में तृतीया तिथि में ही तीज पूजन का विधान है वो दोपहर 1:54 बजे से पूर्व पूजा कर लें।यदि हस्त नक्षत्र की बात करें तो इस दिन अहो रात्रि तक हस्त नक्षत्र रहेगा। सांध्य योग दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा तदुप्रांत शुभ योग प्रारंभ होगा। यदि चंद्रमा की स्थिति जानें तो इस दिन चंद्र देव पूर्ण रूपेण कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।

ALSO READ:  डी एस बी परिसर के पूर्व छात्र रहे डॉ. गिनवाल बने आई.सी.एफ़.आर.ई. के उप महानिदेशक ।

 

इसके अतिरिक्त गौतम गोत्र वाले सामवेदी ब्राह्मणों (तिवारी, तिवाड़ी, त्रिपाठी, त्रिवेदी) लोगों का उपाकर्म भी इस दिन होता है।वे लोग इस दिन नया जनेऊ धारण एवं रक्षा धारण करते हैं।
*महालक्ष्मी राजयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी-:*
जैसा कि ग्रहों के सेनापति मंगल कन्या राशि में विराजमान है वहीं चंद्र 25 अगस्त की प्रातः 8:28: बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 27 अगस्त सायं 7:21 तक इसी राशि में रहेंगे। क्योंकि चंद्र देव एक राशि में लगभग सवा दो दिन अर्थात लगभग 54 घंटे तक रहते हैं। अतः अगले दिन 27 अगस्त को गणेश जन्मोत्सव भी महालक्ष्मी राजयोग में मनाया जाएगा।

ALSO READ:  मारपीट मामले में अमरदीप मान, गुरमेहर मान व मोहित मौलेखी को दोषी ठहराया । तीनों हिरासत में लेकर जेल भेजे गए ।

*कन्या राशि सहित अन्य दो राशियों को भी होगा लाभ-:*
कन्या राशि के जातकों को चंद्र मंगल की युति से बने महालक्ष्मी राजयोग कई कारकों में लाभ कारी हो सकता है ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान सम्मान प्रसिद्धि मिल सकती है इस राशि के जातकों द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का फल इस दौरान मिल सकता है। कर्क राशि के जातकों को भी मिलेगा लाभ। आपको नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों को चंद्र मंगल का महालक्ष्मी योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है इस राशि के अष्टम भाव में यह युति हो रही है ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति के मामले में लाभ मिलने की संभावना है।

*आलेख आचार्य पंडित प्रकाश जोशी गेठिया नैनीताल*

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page