खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला में इस वर्ष  हाथ से पेंटिंग कर बनाये भगवान श्रीराम दरबार के शानदार पर्दे मुख्य आकर्षण होंगे ।

ये पर्दे कुमाऊं विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी नेहा,किरण,सुमन  द्वारा रामसेवक सभा के सदस्य  चंद्र प्रकाश साह के निर्देशन में बनाये जा रहे हैं ।

ALSO READ:  उपलब्धि -: परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक बने हल्द्वानी के अजय महरा, परिवार में खुशी का माहौल, बार्क ट्रेनिंग सेंटर मुंबई में होगा प्रशिक्षण ।

ये पर्दे सूती कपड़े में श्रीराम राज्य दरबार के पर्दो में सुंदर कलाकारी के साथ बनाये जा रहे हैं।

इन कलाकारों की कलात्मकता से श्री राम लीला मंचन में भव्यता आएगी । अध्यक्ष मनोज साह तथा महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया कि इस वर्ष सभा द्वारा एक दर्जन से अधिक नए पर्दो को कलाकारों के सहयोग से बनाया जा रहा है जो मंचन के दृश्यों में रोचकता लाएंगे।

 

ALSO READ:  शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के स्थानीय नगर निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयकृत सेवा के समूह 'ग' कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, केंद्रीकृत सेवा में आने का एक और अवसर दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page