खबर शेयर करें 👉

दीक्षांत समारोह ।

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्नातक सेमेस्टर पद्धति के बी ए वर्ग में कुलपति का स्वर्ण पदक व गौरादेवी स्वर्ण पदक विजेता पूजा मिश्रा कठिन मेहनत व दृढ़ अनुशासन की पर्याय बनी है । पूजा मिश्रा का लक्ष्य आई ए एस बनना है । बेहद मध्यम परिवार से सम्बंधित परिवार की पूजा मिश्रा के पिता हरीश मिश्रा शेरवुड कॉलेज में सेवारत हैं । जबकि माता दीपा मिश्रा गृहणी हैं ।

ALSO READ:  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न: 1.54 लाख परीक्षार्थियों में से 71349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा ।

 

   पूजा मिश्रा ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट मैरीज कॉन्वेंट से की है । वह पढ़ाई के साथ ही विश्व विद्यालय स्तर की अन्य शैक्षिणिक गतिविधियों में अग्रणी रही है । पूजा मूलतः पहाड़पानी (अनरपा) निवासी हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page