नैनीताल । स्व. एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 5 मई से डी एस ए मैदान में खेली जाएगी । प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.25लाख व उप विजेता को 50 हजार का नकद पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा ।
प्रतियोगिता की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को आयोजन समिति की आवश्यक बैठक हुई । बैठक में प्रतियोगिता के संयोजक एवं भाजपा नेता मोहित आर्या ने बताया कि नैनीताल विधानसभा के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्व.एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। स्व.एन.के.आर्य नैनीताल की विधायक सरिता आर्या के पति हैं । वे कई प्रशासनिक पदों में रहने के साथ ही मुख्य राजस्व आयुक्त भी रहे ।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विजेता टीम को एक लाख पच्चीस हजार रुपए, उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को इक्कीस हजार रुपए, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पंद्रह हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक, विकेट कीपर को पांच- पांच हजार रुपए एवं एक नए उभरते खिलाड़ी को पांच हजार रुपए की पुरुष्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजन समिति की बैठक में संयोजक मोहित आर्या, अधिवक्ता प्रदीप उप्रेती, सैयद रियान, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, गब्बर सिंह नेगी, मिलन कुमार आदि उपस्थित रहे।


