खबर शेयर करें 👉

वीडियो-:  नैनीताल । स्टाफ हाउस क्षेत्र सात नम्बर में सोमवार की रात अचानक लगी आग से एक घर आग की भेंट चढ़ गया । इस अग्निकांड में घर का एक हिस्सा जल गया है और पूरे घर को भारी क्षति हुई है ।

बताया गया है कि तारी राम के परिजन रात खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चले गए । अचानक उन्हें धुंए व आग लपटें उठती दिखी । लेकिन आग बुझाने तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया । आसपास के लोगों ने व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया । लेकिन तब तक घर जल चुका था । तारीराम के अनुसार उन्होंने घर कर्ज लेकर बनाया था ।

ALSO READ:  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस व सोशल मीडिया विभाग ने बी डी पांडे अस्पताल में मरीजों व स्टाफ को फल व जूस वितरित किया ।

 

इस आग में घर में रखे जेवर,महत्वपूर्ण कागजात सहित कीमती सामान भी जल गया है । पुलिस व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है ।

You missed

You cannot copy content of this page