खबर शेयर करें 👉

संस्था को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा ।

नैनीताल ।  आल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस नैनीताल के द्वारा नैनीताल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 6 माह का ब्यूटीशियन कोर्स कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को सांसद अजय भट्ट द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

 

संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई  । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट थे जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्य रही । सांसद अजय भट्ट ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहीं हैं ।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया महिला परिषद को  ढाई लाख रुपए देने की घोषणा भी की ।

समारोह में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,आनन्द बिष्ट, अरविंद पड़ियार, मोहित साह, भूपेंद्र बिष्ट, मंजू कोटलिया, शांति मेहरा, सचिव प्रीति शर्मा, उपाध्यक्ष सावित्री सनवाल, उप सचिव दया बिष्ट, गज़ाला कमाल, डॉ.सरस्वती खेतवाल,रेखा त्रिवेदी, तारा बोरा,मीनू बुढ़लाकोटी, अमीता साह, सपना बिष्ट, तारा राणा, नंदिनी पंत,पार्वती मेहरा,आशा शर्मा,रेखा पंत,गीता पांडे,अजकी, आफरीन,रितु ,मोहित तथा सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र उपस्थित रहे ।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

 

इस मौके पर राष्ट्रीय शहीद स्मारक विद्यापीठ के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन संस्था की पूर्व सचिव व प्रधानाचार्य तारा बोरा ने किया ।

You missed

You cannot copy content of this page