नैनीताल । सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल द्वारा मंगलवार को  स्व. चन्द्रलाल साह ठुलघरिया की स्मृति में नेचर वॉक का आयोजन किया गया ।
 नेचर वॉक का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आलोक साह तथा उनकी पत्नी  गीता साह द्वारा विद्यालय प्रांगण से फ्लेग ऑफ कर किया गया । जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र तथा छात्राओं ने प्रकृति के रहस्य जानने के साथ, साथ मोबाइल फोटोग्राफी की एवं यात्रा वृतांत  के लिए नेचर वॉक के दौरान प्राप्त अनुभवों को डायरी में लिखा।
  नेचर वॉक में प्रख्यात वनस्पतिशास्त्री एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के
पूर्व निदेशक डॉ जी. एस रावत द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न वनस्पतियों की जानकारी तथा प्रकृति के विषय में बताया।
पद्मश्री अनूप साह द्वारा छात्रों को विविध पर्यावरणीय जानकारी दी गयी।
डॉ लालित तिवारी, डॉ नवीन पांडे, पर्यावरणविद विनोद पांडे ,प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण पर छात्रों को विविध जानकारी दी गयी।
एन. टी. एम. सी नैनीताल द्वारा फ्लैट  मैदान स्थित आर्टिफिशियल वॉल पर सोमनाथ डे, संदीप सिंह द्वारा वॉल क्लाइंबिंग का प्रदर्शन तथा हरीश बिष्ट द्वारा रैपलिंग का प्रदर्शन किया गया।
  सी आर एस टी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद्मश्री अनूप साह ने बताया कि 9 जून को स्व. चन्द्रलाल साह ठुलघरिया की जन्मदिन पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम होंगे ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ एस एस बिष्ट , शैलेंद्र चौधरी,पर्यावरणविद विनोद पांडे,प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, बिशन सिंह मेहता, मनमोहन सिंह चिलवाल,
पुष्पा कार्की, डॉ लालित तिवारी, ईशा साह, डॉ अनिल बिष्ट, अक्षोभ सिंह, अंजू जगाती, मनोज साह, प्रांजल साह, सिद्धार्थ साह, राजेश साह , डॉ नवीन पांडे, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह,पूनम दोहान, ललित सिंह जीना आदि उपस्थित थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page