नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या एवं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि भावना मेहरा एक ऊर्जावान, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके नैनीताल आगमन से संगठन, विशेषकर मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और जनसेवा के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि भावना मेहरा का नैनीताल आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को नई दिशा एवं नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

अपने संबोधन में भावना मेहरा ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान करना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, कविता गंगोला, मंडल महामंत्री हरीश राणा, आशीष बजाज, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, प्रियांशु कुमार, प्रकाश आर्य, जीवंती भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, अमिता साह, मीरा बिष्ट, रेखा जोशी, नीतू जोशी, आशा आर्या, पंकज, शिवांशु जोशी, शुभम, उज्ज्वल, अखिलेश, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, मंडल महामंत्री गोविन्द मेहरा, के.के. शर्मा, राहुल जोशी, विक्रम साह, हरीश बुड़लाकोटी, गौरव हार्पर, हेमलता पांडे, नामित सभासद आनंद बिष्ट, विवेक वर्मा, विमल बिष्ट, मीनू बुड़लाकोटी, सभासद मनोज जगाती, गजाला कमाल, ललिता दफौटी, विकास जोशी, रितुल कुमार, विक्रम राठौर, रश्मि सिराला, अमित विक्रम साह, सुमन माहुरी, युवा मोर्चा महामंत्री युवराज सिंह करायत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आध्या जायसवाल, करन साह, आईटी संयोजक पायल, भवियाश गोस्वामी, तारा राणा, दया बिष्ट, मंजू रौतेला तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



