खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
   रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष एन एस यू आई शार्दुल नेगी, महिला कांग्रेस की महामंत्री सुनीता आर्या, नीरु देवी,सुनीता सिंह, एन एस यू आई नगराध्यक्ष आयुष कुमार,रोहित जोशी,सिद्धार्थ टंडन,अमित गोस्वामी,अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, संदीप सिंह, संजय कुमार, मो.अमान शामिल थे ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,  डॉ.सरस्वती खेतवाल, सावित्री सनवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज सिंह बिष्ट, बंटू आर्या,राजेंद्र व्यास, कुन्दन बिष्ट,मनमोहन कनवाल आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page