खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । राज्य सरकार द्वारा सख्त भू कानून बनाने की खुशी में भाजपा नगर मंडल ने शनिवार को मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया ।
   इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय को प्रदेश में भूमि सुधारों की नींव बताते हुए कहा कि इससे भू-माफियाओं पर लगाम लगेगी और प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
   इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार,विक्रम सिंह रावत, सभासद गजाला कमाल, सभासद भगवत सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह,आशीष बजाज,लाल सिंह बिष्ट,संतोष कुमार,मनोज कुमार,विकास जोशी, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,कैलाश मिश्रा, विक्रम सिंह राठौर,गिरीश भट्ट, आशु बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page