खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन ने प्रदान की है।

 

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित. कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अक्टूबर की पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान आगामी 30 अक्टूबर से पूर्व किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

ALSO READ:  शुक्ल योग, मूल नक्षत्र और सोमवार के संयोग में होगा इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, आलेख--: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी।

उन्होंने सभी संबंधित से उपरोक्त निर्णय का तत्परता से अनुपालन करने की भी  अपेक्षा की।

You missed

You cannot copy content of this page