श्री शाके -1944, श्री वीर विक्रमी संवत 2079, श्री सूर्य दक्षिणायन, पौष मास की पूर्णिमा तिथि अगले दिन प्रातः 4:40 तक रहेगी। आर्द्रा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:14 बजे तक रहेगा तदोपरांत पुनर्वसु नामक नक्षत्र उदय होगा। विष्टि नामक करण शाम 3:27 बजे तक तदुपरांत बव नामक करण अगले दिन प्रातः 4:40 बजे तक। ब्रह्म योग प्रातः 8:08 बजे तक। सूर्योदय प्रातः 7:14 बजे सूर्यास्त शाम 5:38 बजे। चंद्रोदय शाम 5:01 बजे। आज का राहुकाल दोपहर 11:08 बजे से 12:26 बजे तक। दिशाशूल (वारदोष) पश्चिम दिशा। पर्व विशेष -पौष पूर्णिमा व्रत। पौष मास की 22 गते तदनुसार शुक्रवार दिनांक 6 जनवरी 2023,
12 राशियों का राशिफल।
मेष—किसी ऐसे व्यक्ति के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख्याल है आपको आज तनाव दे सकती है।
वृषभ—धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।
मिथुन—इस राशि के जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था वह उधार आज किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है।
कर्क—आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है।
सिंह—मानदेय में बढ़ोतरी आज आप को उत्साह से भर सकती है। यह समय अपनी सभी निराशा और परेशानियों को मिटाने का है।
कन्या—पैसों की कमी आज कलह की वजह बन सकती है। ऐसी स्थिति में घर के लोगों से सोच समझकर बातें करें।
तुला—किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका मन खुश कर देगी और अचानक नए स्रोतों से धन मिलने का योग है।
वृश्चिक—आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप अपना कार्य आधे समय में ही पूर्ण कर लेंगे।
धनु—सेहत अच्छी रहेगी यात्रा आपको थकान और तनाव दे सकती है परंतु आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी।
मकर—आपका कोई पुराना मित्र आप से आर्थिक सहायता मांग सकता है यदि आप उसकी मदद करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है।
कुंभ —आसपास के लोगों का सहयोग आज आपको सुखद अनुभूति देगा।
मीन—आपका मजाकिया स्वभाव आज आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा।
राशिफल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगले राशिफल के लिए बने रहे मेरे साथ।।
लेखक पंडित प्रकाश जोशी।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page