खबर शेयर करें 👉

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जनर्लिट्स (IFWJ) व  यूनियन की उत्तराखंड इकाई ‘उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन’ के मध्य कतिपय गलतफहमियों के कारण कुछ अंतराल के लिए उत्पन्न गतिरोध अब पूर्णतः समाप्त हो गया है। IFWJ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव श्री प्रयाग पाण्डे के मध्य हुए दीर्घ पत्राचार एवं विस्तृत वार्तालाप के उपरांत संबद्धता के प्रश्न पर अतीत की समस्त गलतफहमियों, शंकाओं और वादों का सौहार्दपूर्ण रूप से समाधान हो गया है।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव  प्रयाग पाण्डे के अनुरोध पर IFWJ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को उत्तराखंड प्रदेश में IFWJ से विधिवत संबद्ध एकमात्र पत्रकार ट्रेड यूनियन है, घोषित कर दिया है। अब उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड प्रदेश में पूर्व की भाँति IFWJ की एकमात्र संबद्ध प्रदेश इकाई है।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

यहाँ यह उल्लेख करना समीचीन होगा कि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देश में संभवतः IFWJ की पहली प्रदेश इकाई है, जिसका गठन IFWJ के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo के. विक्रम राव की सहमति/उपस्थिति में हुआ था। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को डाo केo विक्रम राव का विशेष स्नेह प्राप्त था।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यधारा के पत्रकारों का व्यापक सांगठनिक आधार वाला पहला पत्रकार ट्रेड यूनियन है। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का पंजीकृत प्रधान कार्यालय प्रदेश की वर्तमान राजधानी में नहीं बल्कि ब्रिटिशकालीन संयुक्त प्रान्त (उत्तर प्रदेश) की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही सरोवर नगरी नैनीताल में अवस्थित है। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री प्रयाग पाण्डे, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जुझारू संस्थापक महासचिव हैं।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की तदर्थ प्रांतीय कार्यकारिणी में सर्वश्री अरुण शर्मा, अध्यक्ष, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, बी.सी. भट्ट एवं राजेंद्र तिवारी- उपाध्यक्ष, प्रयाग पाण्डे, महासचिव, डॉ. विपिन चंद्रा, माधव पालीवाल, अवधेश नौटियाल एवं राजीव मुरारी- सचिव एवं डॉ. गणेश पाठक को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत अविक्षित रमन को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं डॉ. गणेश पाठक को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त ओ.पी. पाण्डे को अनुशासन समिति का संयोजक, संजय नागपाल एवं अनुज सक्सेना को सह संयोजक, गुणानन्द जखमोला को संयोजक, लेखा परीक्षक, प्रभात ध्यानी को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का संयोजक, जगमोहन रौतेला को लघु एवं मझौले समाचार पत्र प्रकोष्ठ का संयोजक, संजय आर्य को इलैक्टोनिक्स मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक एवं रमाकांत पन्त को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है। सर्वश्री नाहिद खान, जगमोहन रौतेला, अमित गुप्ता, बसंत पाण्डे एवं सुश्री वैभवी भट्ट को तदर्थ कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page