खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। मल्लीताल में सैनिक स्कूल के पीछे नैना पीक की तलहटी में एक व्यक्ति द्वारा नियम विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस अवैध निर्माण की शिकायत स्थानीय निवासी व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा,सभासद लता दफौटी सहित अन्य ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से की थी ।
जिसके बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों व अन्य की टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी है ।
जिसके बाद मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य सील कर दिया है ।
   एस डी एम के मुताबिक 1987 में नयना पीक में हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने किलबरी सड़क के किनारे मजबूत दीवार बनाई । ताकि पहाड़ी का मलवा व बोल्डर आबादी क्षेत्र में न आ सके ।इस दीवार ने तब से अब तक पहाड़ी से आने वाले पत्थरों व मलवे को नीचे नहीं आने दिया ।
लेकिन इस बीच पुरुषोत्तम नाम के एक व्यक्ति द्वारा सड़क के नीचे स्थित अपनी भूमि में आवाजाही के लिए दीवार को तोड़ने व भारी भरकम निर्माण शुरू कर दिया । जिसकी अनुमति भी नियमानुसार नहीं ली गई है ।
ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

You missed

You cannot copy content of this page