खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर पालिका परिषद, नैनीताल की कल (आज)07 जुलाई 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

 

यहां जारी जारी सूचना में बताया गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष के एक रिश्तेदार का निधन होने व पालिकाध्यक्ष के शहर से बाहर जाने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी है । नगर पालिका प्रशासन द्वारा सोमवार, 06 जुलाई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी कर इस संबंध में सभी  सभासदों, सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

ALSO READ:  बलियानाले के ट्रीटमेंट कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं भीमताल के ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने किया ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के साथ बलियानाले की तलहटी क्षेत्र का दौरा,

पालिका के कार्यालय अधीक्षक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में इस बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड बैठक की अगली तिथि के संबंध में सभी सदस्यों को जल्द ही अलग से अवगत कराया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page