श्री शाके 1944 श्री वीर विक्रमी संवत 2079 दक्षिणायन पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि अगले दिन प्रातः 2:16 बजे तक। मृगशिरा नामक नक्षत्र रात्रि 9:26 बजे तक। गर नामक करण दोपहर 1:08 बजे तक तदोपरांत वणिज नामक करण अगले दिन प्रातः 2:16 बजे तक। शुक्ल नामक योग प्रातः 7:31 बजे तक। पौष मास की 21 गते तदनुसार गुरुवार 5 जनवरी 2023 ईस्वी। सूर्योदय प्रातः 7:14 बजे चंद्रोदय शाम 4:08 बजे सूर्यास्त शाम 5:38 बजे चंद्रास्त अगले दिन प्रातः 6:49 बजे।
आज का 12 राशियों का राशिफल—
मेष—-सेहत अच्छी रहेगी। कोई पुराना मित्र आज आप से आर्थिक सहायता मांग सकता है।
वृषभ—अपने विचारों को सकारात्मक रखें क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन—-आपका क्रोध राई का पहाड़ बना सकता है। जो आपके परिवार को नाराज कर सकता है।
कर्क—-आज आपके पास प्रचूर ऊर्जा होगी। आप की लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे।
सिंह—बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था आज आपको हानि की संभावना है।
कन्या—-आज आपकी सेहत पूर्णतया ठीक रहेगी। आप खुद को नए रोमांचक हालत में पाएंगे।
तुला—-कार्य क्षेत्र की किसी कार्य में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं। इस बारे में सोच समझ कर चलें।
वृश्चिक—-आपके द्वारा धन बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं। हालांकि इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है शीघ्र ही स्थिति सुधार होगा।
धनु—-धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। किसी संत से दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे।
मकर—आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो सकता है।
कुंभ—-घरेलू परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। आपका कोई करीबी आज आपकी आर्थिक मदद कर सकता है।
मीन—-आज के दिन यात्रा मनोरंजन और लोगों से मिलना जुलना होगा। धन खर्च होने की संभावना है।