खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नैनीताल हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में नंबर वन के पास देर शाम आई-10 कार अनियंत्रित हो कर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी  जिसमें कार चालक नैनीताल निवासी राजीव लाल साह 56वर्ष घायल हो गए।

 

पुलिस कर्मियो द्वारा घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। बताया गया है कि दुर्घटना नींद की झपकी आने के कारण घटी।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार  मल्लीताल निवासी राजीव लाल साह पुत्र लक्ष्मी लाल साह अपनी आई-10कार यू के 04एच 6690 से शाम पांच बजे हलद्वानी से नैनीताल को जा रहे थे कि नंबर वन बैंड से पहले कार अनियंत्रित होकर लगभग सौ फीट गहरी खाई में लुढ़कते एक पेड़ के सहारे अटक गई।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

 

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी चनीराम, दीपक जोशी, विपिन चंद्र ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर हलद्वानी भेज दिया

You missed

You cannot copy content of this page