खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  शिल्पकार‌ सभा नैनीताल के चुनाव 2 मार्च को होंगे । इस चुनाव हेतु चुनाव का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है ।

 

  रविवार को शिल्पकार सभा के अध्यक्ष  रमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया । बैठक में सभा के कोषाध्यक्ष संजय कुमार द्वारा आय-व्यय  का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया । जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति   से पास किया गया।
सदन में चुनाव की तिथि 2 मार्च  तय की गई  । तय हुआ कि 2 मार्च को प्रातः 11:15  नामांकन किया जाएगा। 11:30 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।  12:30 से 3 तक मतदान की प्रक्रिया की जाएगी  । 3  बजे बाद मतगणना होगी  । बैठक में  रमेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, श्याम नारायण,गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार, राजेश लाल, अनिल कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, डॉक्टर पहलाद आर्य, बच्ची चंद, संतोष कुमार,संजय कुमार संजू, बंटू आदि मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page