खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका परिषद नैनीताल के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर  वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

स्वच्छता अभियान न्यू पालिका मार्केट , डी0एस0बी0 कैंपस रोड,मेट्रोपोल पार्किंग,हाई कोर्ट पार्किंग में संचालित किया गया।  इस दौरान नासा के  यसपाल रावत द्वारा  महिला समूहों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी के साथ साथ नैनी झील की पौराणिक जानकारी भी प्रदान की। अभियान में नासा,राम सेवक दल,जय हनुमान संगठन, एस-3 फाउंडेशन के साथ नगर पालिका के तहत गठित महिला समूहों ने भागीदारी की।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में बड़े स्तर पर अतिक्रमण चिन्हित होने की आशंका -: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चलाया विशेष अभियान* *एक माह में होगा सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त अभियान ।

अभियान में नगर पालिका नैनीताल से अधिशासी अधिकारी श्रीमती पूजा चंद्रा, (सी एम एम) सीमा पांडे, (सी 0ओ 0 )चंदन सिंह भंडारी ,सोनू तिवारी उपस्थित रहे ।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

You missed

You cannot copy content of this page