खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।ब्लॉक भीमताल के पिनरौ गांव में शनिवार को गुलदार ने एक और महिला को अपना शिकार बना दिया जबकि एक अन्य महिला गम्भीर रूप से घायल है इससे पूर्व विगत दिवस मलवाताल में एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बनाया था ।

भीमताल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातर हो रहे गुलदार हमले से ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने नरभक्षी आदमखोर गुलदार घोषित कर इसे तत्काल मारने के आदेश जारी करवाने की मांग की है ।

गुलदार ने ग्राम पंचायत पिनरो में दो महिलाओ पर हमला कर पुष्पा देवी पत्नी भोला दत्त को मार दिया व दूसरी महिला को घायल कर दिया । विगत दिनों ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसैला में बाघ द्वारा इंद्रा देवी पत्नी मोहन चन्द्र बेलवाल पर हमला कर मारा पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गुलदार का भय है गुलदार की धमक पांडे गांव, जंगलिया गांव शिमाला, बनना पिनरो, अल्चोना , दुदली, देवनगर, ताड़ा में निरंतर ग्रामीणों को दिख रही है ग्रामीण भय में है प्रमुख ने सभी छेत्र वासियों से सावधानी बरतने की अपील की।

ALSO READ:  नैनीताल में आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा: बिना प्रशिक्षण और अग्रिम सूचना के सर्वे ड्यूटी लगाने का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन ।

 

ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने बताया कि गुलदार के भय से ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों हेतु घरों से बाहर नही निकल पा रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में इन घटना दुखद व चिंताजनक है साथ ही लगातार ग्रामीण पर हमले होने से विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश नहीं दिए तो मजबूर होकर पूरे ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों व ग्रामिणो के साथ वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

You missed

You cannot copy content of this page