खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल की अपर माल रोड शुक्रवार की सुबह ग्रांड होटल से सामने टूटकर लोवर माल रोड में जा गिरी । संयोग से उस समय लोवर माल रोड से कोई नहीं जा रहा था और हादसा टल गया । लोवर व अपर माल रोड यातायात के लिये सुचारू बनी हुई है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, शटल सेवा व टैक्सियों का किराया तय हुआ ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की सुबह माल रोड में गुडलक के सामने अपर माल रोड रेलिंग सहित टूट गई । अचानक हुए इस घटना से लोग सहम से गये । जिस स्थान और ये रेलिंग टूटी है उस स्थान पर माल रोड में अक्सर सीवर लाइन ओवर फ्लो रहती है ।  माल रोड की दीवार टूटने का यह अहम कारण हो सकता है ।

ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

इधर जिलाधिकारी वन्दना के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने तुरन्त क्षतिग्रस्त माल रोड का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है ।

You missed

You cannot copy content of this page